INDIAN TRADITIONAL DANCE & BEAT STYLES
Download custom patches for the Roland E-X50 Arranger Keyboard

Included in the Indian Traditional Dance & Beat Styles Download
भारत के विभिन्न राज्यों की मांग को पूरा करने के लिए जो लोक और पारंपरिक नृत्य बीट्स को स्टाइल फॉर्मेट में ढूंढ रहे हैं उन लोगो के लिए रोलैंड ने पारंपरिक बीट्स स्टाइल का नया पैक बनाया है जो शादी उत्सव और सामूहिक प्रार्थना जैसे कई समारोहों के प्रदर्शन में उपयोगी है जहां गाने तेज गति से आधुनिक तालों के साथ उपयोग में लाये जाते हैं।
पारंपरिक नृत्य बीट्स और स्टाइल्स कुछ इस प्रकार हैं:
डायरो : गुजरात संस्कृति में डायरो का अर्थ है (इकट्ठा होना) जिसमें गायन और बातचीत शामिल है, जो मानव स्वभाव को दर्शाती है। डायरो स्टाइल पैक में रोलैंड ने टेम्पो वेरिएबल रिदम पैटर्न तैयार किए हैं जो आमतौर पर डायरो गानो के प्रदर्शन के लिए उपयोग में लाये जाते हैं।
पावरी डांस : पावरी डांस भारत में उत्तर पश्चिमी महाराष्ट्र के पहाड़ी क्षेत्रों और गुजरात के आसपास के क्षेत्र में कोकना जनजाति द्वारा किया जाने वाला नृत्य को कहते है। आधुनिक समय में विवाह समारोह या अन्य अवसरों में समूह नृत्य के लिए अपने रीमास्टर्ड इलेक्ट्रॉनिक मशीन द्वारा संगीत पावरी नृत्य बीट्स लोकप्रिय हो रहे हैं।
डीजे कोली डांस : कोली नृत्य भारत के महाराष्ट्र और गोवा राज्यों का एक लोकप्रिय लोक नृत्य है। इसे मुंबई के कोली लोगो ने बनाया था। कोली नृत्य समुद्र की लहरों की रिदम को दर्शाता है और कोली लोग सभी त्योहार हमेशा कोली नृत्य के साथ ही मनाते हैं।
धमाल बीट्स: लोकप्रिय फास्ट टेम्पो बीट्स जिसे आमतौर पर (बैंजो पार्टी बीट्स ) कहा जाता है, जिसे स्थानीय ब्रास बैंड समूह द्वारा विवाह समारोह में और भारतीय शहरों के स्थानीय क्षेत्रों में समूह नृत्य के लिए त्योहार के समय में बजाया जाता है।
https://www.youtube.com/watch?v=zn3lSj7bN00
