रोलैंड के म्युझिकल अरेंजर कीबोर्ड के साथ संगीत सिखिये।

जब आप एक संगीतकार बनने की इच्छा रखते हैंतो प्रोफेशनल बनने की आशा के साथ अरेंजर  म्युझिकल कीबोर्ड आपको संगीत सीखने में मदद करता हैबल्कि यह आपको प्रेरित भी करता है। 

E-X30 Arranger Keyboard

शुरुआती दौर में आपका एक अच्छे  इंस्ट्रुमेन्ट के साथ संगीत सिखना बहुत हि गर्व की बात हैं। संगीत की शिक्षा के लिये आपको एक अच्छे म्युझिकल अरेंजर  कीबोर्ड की ज़रुरत  होती है जिसमें सारी फैसिलिटीज हों जो आपको कीबोर्ड के रियाज़ में मदद करें और हमेशा संगीत कि शिक्षा के लिये आपको प्रेरित करें

रोलैंड का लोकप्रिय E-X30 एक ऐसा म्युझिकल कीबोर्ड हैं जो आपके म्यूजिकल टैलेंट को निखारता हैं  और इसमे मौजूद सिस्टिम  आपको बहुत अच्छा रिजल्ट देते हैं इसीके साथ E-X30 आपको मधुर  और हाई क्वालिटी साउंड देता हैं जिस वजह से आप अपने रियाज़ और परफॉर्मन्स कि और हमेशा आकर्षित रहते हैं रोलैंड E-X30 कीबोर्ड के साथ रोलैंड ने बहुत ही अच्छे स्पीकर्स दिये हैं और इसके हैडफ़ोन फंक्शन के साथ आप किसी भी वक्त अपने घर के अन्य सद्स्यो या पडोसीयो को परेशान ना करते हुए अपना रियाज़ या परफॉर्मन्स जारी रख सकते हैं  

रोलैंड E-X30 में मौजूद पियानो जो आपके परफॉर्मन्स और रियाज़ के लिये एक परफेक्ट टोन हैं जिसे रोलैंड ने आपके लिये दुनिया के बेहतर पियानो सॅम्पल लायब्ररी से चुना हुआ हैं और साथ हि में दुनिया के विभिन्न प्रकार के अलग अलग रिदम पॅटर्न  स्टाईल्स के रूप में और  कई संगीत शैलियों की एक बड़ी लाइब्रेरी भी दी हुई हैं  जिसकी मदद से आप विभिन्न प्रकार के संगीत को आसानी से निर्मित कर सकते हैंयह सारी बाते बच्चों और वयस्कों को म्युझिकल कीबोर्ड सीखने के लिए समान रूप से उत्साहित करती हैं 

रोलैंड E-X30 में अब भारतीय तबला ताल स्टाईल्स फॉरमॅट में अवेलेबल  हैं जो भारतीय शास्त्रीय संगीत के पहले सिलेबस से पाचवे सिलेबस तक उपयोगी हैं  

Arranger Keyboard - E-X30

केहरवादादरा और रूपक जैसे ताल भारत में बहुत लोकप्रिय हैं जो भारतीय संगीत शिक्षा के पहले दौर में संगीत अभ्यास के वक़्त बहुत जरूरी होते हैं 

शास्त्रीय तबला ताल के साथ रोलैंड E-X30 में हरियाणवी,सॉफ्ट बॉलीवूड,रेट्रो रीमिक्स, हलगी रीमिक्स के साथ और भी उपयोगी दस प्रसिद्ध रिदम वैरिएशंस के साथ बॉलीवूड स्टाईल्स के रूप में  अवेलेबल हैं  जो सस्ती कीमत पर शुरुआतदौर में किसी भी कीबोर्डिस्ट  के लिये इन्सिपिरशन और क्रिएटिविटी प्रदान करते हैं।

रोलैंड E-X30 के नये अपडेट से आप कोई भी mp3 या wav फाईल लूप करके अपने परफॉर्मन्स के साथ  प्ले कर सकते है जैसे कि आप कोई भी अपने पसंद का शास्त्रीय या बॉलीवूड लूप प्ले करते हुए अपने म्युझिकलअरेंजर  कीबोर्ड पर अपना परफॉर्मन्स बगैर किसी रुकावट के जारी रख सकते हैं जाहीर सी बात हैं कि यह लूप फंक्शन  आपको आपके परफॉर्मन्स को निखारने कि आज़ाद देता हैं 

 अन्य फंक्शन जो अपडेट के साथ अवेलेबल  हैं वह हैं माइक्रोफोन इफेक्ट्सजैसे कि अलग सेटीन्ग्स के साथ ११ प्रकार के reverb,१२ प्रकार के chorus, ३ band equalizer, pan delay, जिनकी और अतिरिक्त सेटिंग्स भी हैं जो आपके आवाज को एक शानदार मोड देती हैं  

माइक रजिस्टर ये भी एक बहुत ही लेटेस्ट उपयोगी फंक्शन रोलैंड E-X30 के साथ अवेलेबल  हैं  जिसके उपयोग से आप अपने टोन्स या रिदम को परफॉर्मन्स करते वक्त  जब चेंज करते हो तब भी आपकी माइक्रोफोन सेटिंग चेंज नही होती हैं  रोलैंड E-X30 पर आप अपने माइक्रोफोन सेटिंग्स को बरकरार रखते हुए बगैर किसी रुकावट के या बिना किसी इफेक्ट्स के बदलाव के साथ गा सकते हो 

अब आप रोलैंड E-X30 में wav ऑडिओ फाइल्स के साथ mp3 फाइल्स भी प्ले कर सकते हैं और पियानो प्लेइंग के लिये जरूरी ससटेन पेडल फंक्शन भी रोलैंड E-X30 में जोडा गया हैं  

शैक्षणिक तबला ताल स्टाईल्स।

भारतीय शास्त्रीय संगीत पाठ्यक्रम के लिये उपयोगी तानपुरा और तबला ताल स्टाईल्स के रूप में रोलैंड E-X30 के साथ रोलैंड ने भारतीय संगीत सिखने वाले विद्यार्थीयो के लिये  डिझाइन किये हैं  ये सारे रोलैंड E-X30 में मौजूद ताल उन छात्रों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो अपनी भारतीय संगीत ग्रेड परीक्षा के लिए सीख रहे हैं और तैयारी कर रहे हैं  अब आप रोलैंड वेबसाइट से मौजूद यह सभी ताल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

त्रिताल

त्रिताल में सोलह मात्रा होते हैं और आप रोलैंड E-X30 में मौजूद इस ताल को लाइव्ह परफॉर्मन्स और संगीत रियाझ के लिये उपयोग में ला सकते हैं 

अद्धा त्रिताल

अद्धा त्रिताल में भी सोलह मात्रा होते हैं और यह ताल भी त्रिताल के समान ही होता हैं । जिसमे कुछ बोल विभिन्न होते हैं यह ताल  भक्ती संगीत और शास्त्रीय संगीत के परफॉर्मन्स में बहुत  उपयोगी होता हैं  

भजनी ताल

भजनी ताल में आठ मात्रा होते हैं। आमतौर पे भारतीय भक्ती गीतो के लिये याने कि भजन में यह ताल बहुत उपयोगी होता हैं  

दादरा ताल

दादरा ताल में छह मात्रा होते हैं । दादरा धार्मिक और शास्त्रीय भारतीय संगीत के लिए उपयोगी है और इसका इस्तेमाल ज्यादातर ग़ज़लबॉलीवुड गीत और भारत के अन्य क्षेत्रीय फ़िल्म संगीत में किया जाता है। 

दीपचंदी ताल

दीपचंदी ताल में चौदह मात्रा होते हैं और यह भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथसंगत और गायन के लिए बहुत उपयोगी है। 

एक ताल

एक ताल में बारह मात्रा होते हैं और आमतौर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत जैसे ख्याल गायकी और पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायन में इसका उपयोग किया जाता है। 

झपताल

झपताल में दस मात्रा होते हैं और यह ताल भारतीय शास्त्रीय संगीत ,गज़ल गायनरागों और ख्याल गायकी के अभ्यास करने के लिए उपयोगी है। 

केहरवा ताल

केहरवा ताल में आठ मात्रा होते हैं और यह ताल भारतीय बॉलीवूड संगीत के 4/4 रिदम पर आधारित लोकप्रिय भारतीय बॉलीवुड गीतों के लिये और भारतीय शास्त्रीय संगीत के अभ्यास करने के लिए बहुत उपयोगी है। 

तेवरा ताल

तेवरा ताल में सात मात्रा होते हैं जो खयाल गायन और 7/8 लय के आधार पर शास्त्रीय भारतीय संगीत का अभ्यास करने में बहुत उपयोगी हैं। 

रूपक ताल

रूपक ताल में तीन विभाजनो के साथ सात मात्रा होते हैं। रूपक ताल भारतीय शास्त्रीय संगीत के अभ्यास और प्रदर्शन के लिए उपयोगी है और 7/8 ताल पर आधारित भारतीय बॉलीवुड गीतों के अभ्यास के लिए भी सुविधाजनक है। 

इंडियन स्टाईल्स 

पिछले कही सालो से बॉलीवुड और अन्य भारतीय क्षेत्रीय पुराने गीत भारत में बहुत ही लोकप्रिय रहे हैं और आज भी भारतीय संगीत जगत में वही पुराने गीतो को लोग सुनना पसंद करते हैं  इसी लोकप्रियता को देखते हुए कई संगीतकारों ने इन पुराने गीतो को पुनर्निर्माण कर  प्रसिद्ध किया हैं इस स्थिती को समझते हुए रोलैंड ने अपने भारतीय यूज़र्स  के लिये रोलैंड E-X30 के माध्यम से  RMX शीर्षक के नाम रिदम स्टाईल्स फॉरमॅट पेश किये हैं जो पुराने और नये दौर के गानो के साथसंगत में काम आ सके  

रोलैंड E-X30 में इंडियन स्टाईल्स के माध्यम से जो भारतीय कीबोर्ड प्लेयर्स को दस विभिन्न रिदम मिल रहे हैं जो बहुत ही अच्छे क्वालिटी के हैं  जिन्हें उपयोग में लाकर आप अपने आज के दौर के संगीत प्रदर्शन को और भी निखार सकते हो   

 

रोलैंड कि नयी रिदम स्टाईल्स आपके लाइव्ह परफॉर्मन्स और प्रॅक्टिस में बहुत ही उपयोगी हैं रोलैंड कि वेबसाईट पे ये सारे रिदम इंडियन स्टाईल्स के शीर्षक के साथ निशुल्क उपलबद्ध हैं जहाँ से आप इन्हे डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

घूमर ताल

घूमर ताल भारतीय राज्य राजस्थान की एक लोकप्रिय लय है और इसका उपयोग बॉलीवुड और क्षेत्रीय संगीत में जैसे दीवानी मस्तानीफिल्म पद्मावती के घूमर और पल्लो लटके जैसे  कई लोकप्रिय राजस्थानी गीतों के निर्माण के लिए किया गया  है। 

हरियाणवी रीमिक्स

हरियाणवी रीमिक्स में मौजूद रिदम पॅटर्न के साथ आप,तारी अख्या का यो काजल,और हरियाणा के कई प्रसिद्ध गीतो को परफॉर्म कर सकते हो और साथ ही में इसमे स्थित दुसरे रिदम पॅटर्न के साथ आप बॉलीवूड के फिल्मी गीत जैसे ओले ओले ,मेरे सपनों कि रानी ,जानू मेरी जान जैसे कई गीतो को मेडली फॉरमॅट में परफॉर्म कर सकते हैं  

रेट्रो रीमिक्स

रेट्रो रीमिक्स में मौजूद रिदम पॅटर्न बॉलीवूड के कई नये और पुराने गानो को परफॉर्म करने के लिये बहुत उपयोगी हैं बॉलीवूड के गीत जैसे लैला मैं लैलादम मारो दमदूनिया में लोगो कोपिया तू अब तो आजाऔर कई अन्य जैसे फास्ट टेम्पो के गीतों का आनंद ले सकते हैं। 

साई धुन

साई धून रिदम पॅटर्न दादरा और खेमटा ताल पर स्थित हैं जिसमे आपको 6/4 आधारित रिदम मिलते हैं यह रिदम स्टाईल भक्ति गीत और प्रार्थना गीत बजाने के लिए उपयोगी है और इसके अलावा बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध भक्ती गीत जैसे बडा नटखट हैं कृष्ण कन्हैयासूरज की गर्मी सेइतनी शक्ति हमें देना दाता जैसे कई भारतीय भक्ती गीतो को आप साई धून रिदम पॅटर्न के साथ परफॉर्म कर सकते हैं  

सॉफ्ट बॉलीवुड

सॉफ्ट बॉलीवुड में मौजूद रिदम पॅटर्न आज के युग के नये बॉलीवूड के गीतो से प्रेरित होकर रोलैंड E-X30 में डिझाईन किये गये हैं  सॉफ्ट बॉलीवुड रिदम पॅटर्न के साथ आप मुस्कुराने कि वजह तुम हो,क्यूकी तुम ही हो,तेरा होने लगा हू,जैसे कई धीमी लय में बजने वाले बॉलीवूड गीतो को परफॉर्म कर सकते हो  

भोजपुरी रीमिक्स

भोजपुरी रीमिक्स स्टाईल्स में आपको उत्तर भारत में स्थित उत्तर प्रदेश और बिहार के पारंपारिक ताल मिलेगे  इन तालो को रोलैंड E-X30 में रोलैंड ने अपने भारतीय यूज़र्स  के लिये आधुनिक रिमास्टर वरझन में डिझाईन किया हैं  

पंजाबी रीमिक्स

पंजाबी रीमिक्स स्टाईल्स में मौजूद रिदम सारी दुनिया में भांगडा के नाम से मशहूर हैं ।पंजाबी रीमिक्स स्टाईल्स में मौजूद भांगडा रिदम को रोलैंड ने आज के संगीत शैली के अनुसार स्टाईल फॉरमॅट में डीझाईन किया हैं ।यह बॉलीवुड और कुछ पंजाबी गीत जैसे कि ये देश है वीर जवानोउड़े जब जब जुल्फें तेरीपटियाला पैग और कई पंजाबी गानो के लिये उपयुक्त है। 

हलगी रीमिक्स

हलगी और संबल नामक दो चर्मवाद्य महाराष्ट्र के ग्रामीण भागो में बहुत मशहूर हैं ।इन दोनो वाद्य को बजाने कि एक अपनी अलग ही पद्धति होती हैं ।मुख्य रूप से इन वाद्य को तेज गति के गीतों के लिए उपयोग किया जाता है  महाराष्ट्र के लोकप्रिय लोक गीत जैसे ललाटी भंडारशांताबाईहलगी बजावु क्या,और कई इसी तरह के गानो में हलगी और संबल के रिदम पॅटर्न का उपयोग होता हैं ।रोलैंड ने यही प्रसिद्ध ताल हलगी रीमिक्स शीर्षक के साथ डीझाईन कर अपने भारतीय यूज़र्स  के लिये अवेलेबल  किया हैं  

न्यू वाल्ट्झ

न्यू वाल्ट्झ स्टाईल्स विथ  रिदम पॅटर्न कुछ पेशेवर कीबोर्ड प्लेयर्स कि मांग को ध्यान में रखते हुए रोलैंड ने डीझाईन किया हैं  जिन्हें परफॉर्मन्स के लिये इस ताल कि स्टाईल फॉरमॅट में आवश्यकता थी। इस नये वाल्ट्झ रिदम के साथ कैलाश खेर का गाया हुआ तेरी दिवानी,गँगस्टर फिल्म का भीगी भीगी जैसे कई गीतो को आप मेडली फॉरमॅट से परफॉर्म कर सकते हैं   

पंचम रीमिक्स

इस स्टाईल में प्रसिद्ध संगीतकार आर.डी.बर्मन और उनके साथी कलाकारो द्वारा निर्मित पैटर्न हैं  यह ताल और उसकी विविधताएं बॉलीवुड के कई पुराने और नए गाने बजाने के लिए उपयोगी हैं जैसे मेहबूबा मेहबूबा ,दिल लेना खेल हैं दिलदार का ,ओ मेरे दिल के चैन,तुमसे मिलना बाते करना,और आर.डी.बर्मन द्वारा संगीतबद्ध किये हुए ज्यादातर गाने परफॉर्म कर सकते हैं  

1972 के बाद सेरोलैंड का मिशन संगीतकारों को संगीत के साथ उनके जीवन को समृद्ध बनाने में मदद करना है और रोलैंड यह एक ऐसा ब्रांड है जिसके म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स का दुनिया भर में सन्मान किया जाता है। एक नया म्युझिकल कीबोर्ड खरीदना एक योग्य निवेश है और रोलैंड के प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में से एक को चुनने की तुलना में आपको मानसिक शांति नहीं मिलती हैं , रोलैंड ने संगीतकारों को शुरुआती सिखने के दौर से प्रोफ़ेशनल बनने तक हमेशा सभी कि प्रशंसा ही प्राप्त की है। 

 

Related Posts

कीबोर्ड

नई भक्ति स्टाइल्स- 1

रोलैंड E-X50 के लिए भक्ति स्टाइल्स और रिदम पैटर्न्स का नया विस्तारित आवरण जो मंत्रों के जाप, आरती,और भक्ति तथा सुगम संगीत गाने के लिए उपयोगी हैं।

Read More »