INDIAN EDUCATIONAL TABLA STYLES 2
Download custom patches for the Roland E-X50 Arranger Keyboard
Included in the Indian Educational Tabla Styles 2 Download
रोलैंड E-X50 एक अरेंजर कीबोर्ड के रूप में संगीत का अभ्यास करने के लिए उपयोगी है, घर पर और साथ ही मंच पर लाइव प्रदर्शन के लिए भी बहुउपयोगी हैं । रोलैंड ने हमेशा अपने सभी अरेंजर कीबोर्ड और सिंथेसाइज़र के साथ सर्वश्रेष्ठ तकनीकी सुविधाएँ प्रदान की हैं।
उपयोगकर्ताओं की संगीतआवश्यकताओं को समझने के बाद, रोलैंड ने भारतीय तबला स्टाइल्स के 2 विस्तारित संस्करण को पुन: पेश किया है, रॉलेंड E -X50 के लिए भारतीय तबला तालों के रिदम पैटर्न,फिल और एंड के 4 बदलाव दिए हैं जो भारतीय शास्त्रीय संगीत के छात्रों और कलाकारों के लिए उपयोगी हैं।
भारतीय शास्त्रीय संगीत में तबला ताल की विभिन्न संख्याएँ हैं। लेकिन रोलैंड ने 10 महत्वपूर्ण तालों का चयन किया है जो आमतौर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखने और अभ्यास करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
रोलैंड E -X50 के लिए स्टाइल प्रारूप में डिजाइन किए गए नए तबला ताल इस प्रकार हैं:
- त्रिताल: त्रिताल में 16 बीट्स हैं। त्रिताल का उपयोग संगत और शास्त्रीय गायन दोनों के लिए किया जा सकता है।
- अद्धा त्रिताल: अद्धा त्रिताल में 16 बीट्स होते हैं। और यह ताल त्रिताल का ही एक प्रकार हैं जिसमें बोल के कुछ रूपांतर होते हैं और यह ताल भक्ति संगीत और शास्त्रीय संगीत के लिए उपयोगी होता हैं।
- भजनी ताल: भजनी ताल में 8 बीट्स होते हैं यह ताल आमतौर पर भजन नामक भारतीय भक्ति गीतों इस्तेमाल किया जाता हैं
- दादरा ताल: दादरा ताल में 6 बीट्स होते हैं। दादरा ताल धार्मिक गीतों और शास्त्रीय भारतीय संगीत के लिए उपयोग में लाया जाता है और ज्यादातर ग़ज़ल,बॉलीवुड संगीत और भारत के अन्य क्षेत्रीय फिल्म संगीत में भी उपयोगी पाया गया है।
- दीपचंदी ताल: दीपचंदी ताल में 14 बीट्स होते हैं।यह ताल भारतीय शास्त्रीय संगीत के संगत और गायन के लिए उपयोगी हैं ।
- एकताल : एकताल में 12 बीट्स होते हैं और आमतौर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत जैसे खयाल और रवींद्र संगीत में उपयोगी होता हैं।
- झपताल: झपताल में 10 बीट्स होते हैं। झपताल भारतीय शास्त्रीय संगीत और ग़ज़ल गायन में राग और खयाल के अभ्यास और वादन के लिए उपयोगी होता है।
- केहरवा ताल: केहरवा ताल में 8 बीट्स होते हैं जो 4/4 के रिदम पर आधारित हैं और यह ताल कई अन्य भारतीय बॉलीवुड गीत और भारतीय शास्त्रीय संगीत का अभ्यास करने के लिए उपयोगी हैं।
- तेवरा ताल: तेवरा ताल में 7 बीट्स होते हैं जो खयाल गायन और 7/8 ताल पर आधारित शास्त्रीय भारतीय संगीत के अभ्यास करने में उपयोगी होते हैं।
- रूपक ताल: रूपक ताल में तीन डिवीजनों के साथ 7 बीट्स होते हैं। रूपक ताल भारतीय शास्त्रीय संगीत के अभ्यास और प्रदर्शन के लिए उपयोगी होता है और यह ताल 7/8 ताल पर आधारित भारतीय बॉलीवुड गीतों के अभ्यास के लिए उपयोगी है।
बताये गए तबला ताल के सभी विस्तारित संस्करण भारतीय संगीत पाठ्यक्रम का पालन करते हुए रोलैंड EX50 के लिए स्टाइल्स प्रारूप में डिज़ाइन किए गए हैं, जो उन कलाकारों और छात्रों के लिए उपयोगी हैं जो भारतीय संगीत सीख रहे हैं और भारतीय संगीत ग्रेड परीक्षा के लिए अपने संगीत अध्ययन की तैयारी कर रहे हैं।